Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

हिरासत से रिहा हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बोले बंगाल के लिए सौ बार भी गिरफ्तारी देनी पड़ी तो तैयार हूं

रिहाई के बाद सुकांत मजूमदार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि "मुझे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के कारण गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बेल बॉन्ड साइन करने को कहा, लेकिन मैंने इनकार कर दिया और अपने 32 कार्यकर्ताओं के साथ पूरी रात थाने में ही रहा।

29 Jun 2025

हिरासत से रिहा हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बोले बंगाल के लिए सौ बार भी गिरफ्तारी देनी पड़ी तो तैयार हूं

कोलकाता। कोलकाता में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति उबाल पर है। इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को शनिवार शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। रविवार सुबह उन्हें कोलकाता के लाल बाजार थाने से रिहा कर दिया गया।

रिहाई के बाद सुकांत मजूमदार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि "मुझे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के कारण गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बेल बॉन्ड साइन करने को कहा, लेकिन मैंने इनकार कर दिया और अपने 32 कार्यकर्ताओं के साथ पूरी रात थाने में ही रहा। जब सरकार की पुलिस सो रही हो, तो किसी को तो जागना पड़ेगा – भाजपा यही कर रही है। अगर बंगाल के लिए मुझे सौ बार भी गिरफ्तार होना पड़े, तो मैं हर बार तैयार हूं।"

कोलकाता में एक महिला लॉ छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विपक्षी दल भाजपा इस मुद्दे पर लगातार ममता सरकार पर हमलावर है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार और प्रशासन दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं।

सुकांत मजूमदार ने आगे कहा कि इस गंभीर अपराध को लेकर सरकार की चुप्पी और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठते हैं। "क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पर खुलकर सामने आकर कुछ कहेंगी? क्या वे पीड़िता के लिए न्याय सुनिश्चित कर पाएंगी?" मजूमदार ने सरकार से तीखे सवाल किए।

बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किए हैं। पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर दोषियों के प्रति सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन पूरे बंगाल में और तेज किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने भी अलग-अलग स्थानों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिरासत से रिहा हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बोल
रिहाई के बाद सुकांत मजूमदार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि "मुझे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के कारण गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बेल बॉन्ड साइन करने को कहा, लेक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News